Aaj Ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक दैनिक राशिफल

21 July, 2025
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हैं कि व्यस्तता के बावजूद अपनी रुचि और इच्छानुसार काम के लिए भी कुछ समय निकालें, इससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। यदि कोई भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अपने मनोबल और आत्मविश्वास में कमी ना आने दें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। इससे पारिवारिक रिश्तों में ग़लतफ़हमी और मानहानि जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। कर्ज संबंधी लेन-देन से दूर रहें।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इस समय समझदारी और दूरदर्शिता से काम लें। आप इन समस्याओं से बाहर निकलने में जरूर सफल होंगे। हालाँकि व्यावसायिक स्थल की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होंगे जिससे वहां सकारात्मक माहौल बनेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य घर में सुख, शांति और अनुशासन बनाकर रखेगा। दोस्त बनाना भी संभव है.
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। व्यायाम और योगा को भी समय दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5