happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Vrishabh Rashifal - वृषभ दैनिक राशिफल

04 November, 2026

पॉजिटिव-  गणेशजी कहते हे की यह समय आत्ममंथन करने का है। आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उसकी वापसी लेने के लिए समय अनुकूल है।


नेगेटिव- यह ध्यान रखें कि ज्यादा उसूलों और सिद्धांतों पर अडिग रहना भी कार्यों में रुकावट डाल सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे।


व्यवसाय- अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है तो अभी बहुत अधिक धैर्य और मेहनत की जरूरत है। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ या लंबित काम संपन्न हो सकता है।


लव- व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों जगह उचित समन्वय बना रहेगा। किसी निकट संबंधी से कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है, जिसकी मुख्य वजह आपकी लापरवाही ही होगी। योगा, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।


भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 2