Aaj Ka Makar Rashifal - मकर दैनिक राशिफल
16 October, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। जो कि बहुत ही सकारात्मक भी रहेगा। किसी निकट संबंधी के विवाह का प्रस्ताव आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ सकती है परंतु समय अनुसार सब व्यवस्थित भी होना शुरू हो जाएगा।
नेगेटिव- अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी षड्यंत्र या साजिश का शिकार हो सकते हैं। इस समय बहुत ही धैर्य और संयम रखना जरूरी है क्योंकि इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- ज्यादातर व्यवसाय को कार्य फोन ओर संपर्कों के माध्यम से ही सब कार्य हो जाएंगे। जिससे आप व्यवसाय संबंधी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं भी बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को अचानक अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर ही रखे, तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9