happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Singh Rashifal - सिंह दैनिक राशिफल

04 November, 2026

पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की  जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि का भाव रहेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं।


नेगेटिव- विचारों में प्रतिकूलता की वजह से पड़ोसियों या आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी रहेगी। समय अनुसार अपने विचारों में लचीलापन लाने का प्रयास करें। बच्चों के साथ ज्यादा रोक-टोक करने से उनमें हीन भावना आ सकती है।


व्यवसाय- व्यवसाय में आप उन्नति के लिए नए मार्ग और नए विकल्पों की तलाश करें और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी कर्मचारी की वजह से कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन तनाव लेने से परिस्थितियां और बिगड़ेंगी। इसलिए शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें।


लव- मुश्किल समय में परिवार और जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से भी समय अनुकूल है।


स्वास्थ्य- काम के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। इस वजह से अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रहेगी। कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।


भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 3