happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Kumbh Rashifal - कुंभ दैनिक राशिफल

16 October, 2026

पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, नजदीकी मित्रों तथा संबंधियों के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी तथा चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।


नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है साथ ही बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की संभावना भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें।


व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई नई योजना को क्रियान्वित करने का प्लान है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा अवश्य करें। फिलहाल व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। धन आगमन के मार्ग तो बनेंगे परंतु धीमी गति से। ऑफिस में आपको अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी।


लव- पति-पत्नी पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अवश्य ही कोई उचित हल प्राप्त होगा। तथा जीवन साथी का घर में पूरा सहयोग रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु गर्मी और लू से अपना बचाव रखना जरूरी है।


भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 6