Aaj Ka Kanya Rashifal - कन्या दैनिक राशिफल
15 October, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आपके सभी सोचे काम शांति से निपट जाएंगे। आपका विनम्र स्वभाव लोगों में तारीफ का भी पात्र रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति आपका रुझान और अधिक बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय बहुत सावधान रहने की भी जरूरत है कभी-कभी लापरवाही की वजह से आप बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर कोई बदनामी या आरोप भी लग सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्य तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में भी लगाएं। आप का रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। ऑफिस के भी अधिकतर काम सुचारू रूप से निपटने जाएंगे।
लव- घर में उचित व्यवस्था रहेगी। मेहमानों के आगमन से हंसी-मजाक व मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गला खराब और खांसी, जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। इस समय अपना उचित ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4