Aaj Ka Mithun Rashifal - मिथुन दैनिक राशिफल
26 November, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उचित संभावना है। उचित समय में किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलते हैं। इसलिए प्रकृति के संदेश को समझें, और अपनी योग्यता प्रतिभा को सही दिशा में लगाएं।
नेगेटिव- घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच विचार अवश्य करें। किसी संबंधी से पैसे की लेनदेन को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें।
व्यवसाय- नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। जो आपके बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। वर्तमान व्यवसायिक मामलों में थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है। कुछ विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं।
लव- घर में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। उस समय ध्यान मेडिटेशन आदि के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1