happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Meen Rashifal - मीन दैनिक राशिफल

16 October, 2026

पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, आज आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है। और आप बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियों को समझाने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।


नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें। तभी सफलता मिलेगी। अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रखे परंतु अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां सीक्रेट ही रखें।


व्यवसाय- आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली के वजह से नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे और बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे। जो कि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।


लव- सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी।


स्वास्थ्य- थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।


भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 3