Aaj Ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक दैनिक राशिफल
15 October, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कोई रुका हुआ कार्य निकालने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के घर जाने का आमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव- इनकम के अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। कभी-कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, किसी छोटी सी बात पर भी बहस हो सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। उनका सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। व्यवसायिक निवेश जैसी गतिविधियों में काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में कुछ अव्यवस्था जैसा माहौल रहेगा। परंतु परिस्थितियों को संभालने का दायित्व आपको ही निभाना पड़ेगा, इसलिए प्रयासरत रहें।
स्वास्थ्य- मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी। मेडिटेशन और योगा इसका उत्तम समाधान है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7