Aaj Ka Tula Rashifal - तुला दैनिक राशिफल
15 October, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि होगी। सिर्फ कोई भी निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम ले। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं बनेगी। तथा निवेश संबंधी कार्यों में भी दिलचस्पी होगी। हिम्मत और साहस के बल पर असंभव कार्य भी आसानी से संभव हो जाएंगे।
नेगेटिव- भावुकता में आकर कोई निर्णय गलत हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी होने की वजह से पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठा सकता है। इस समय अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- काम काज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों मे व्यवसाय पर किसी प्रकार का निवेश करना भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर अवश्य रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी की गलती की वजह से आप भी परेशानी में फंसा सकते हैं।
लव- परिवार तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान व सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। थोड़ा समय के प्रकृति सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 2