Aaj Ka Dhanu Rashifal - धनु दैनिक राशिफल
26 September, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की आप अपनी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली द्वारा कोई भी कार्य निकलवाने में सक्षम रहेंगे। और उचित सफलता भी मिलेगी। हालांकि दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी।
नेगेटिव- परंतु समय की कीमत को पहचाने। उचित समय पर काम ना करने से आप नुकसान में रह सकते हैं। अपने अहम पर अंकुश लगाकर रखें। इस वजह से कुछ संबंध खराब भी हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की मान सम्मान का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लंबित पड़े हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही कुछ नई योजनाएं बनेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद दूर होंगे। नौकरी में आपका कोई लक्ष्य पूर्ण होगा और तरक्की भी संभव है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रणय संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9