Aaj Ka Mesh Rashifal - मेष दैनिक राशिफल
26 November, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, नजदीकी मित्रों एवं संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। पारिवारिक वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। कुछ समय नई-नई जानकारियां हासिल करने में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी हो सकती है। गुस्से और आवेश में ना आए तथा शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करें। आय और व्यय में समानता बनाए रखने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई फैसला अकेले न लें। टीम बनाकर काम करने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में किसी के साथ फालतू विवाद में न पड़ें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का एक साथ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा।
स्वास्थ्य- थकान और बेचौनी जैसी स्थिति रह सकती है। अपना ब्लड प्रेशर तथा शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5