Aaj Ka Kark Rashifal - कर्क दैनिक राशिफल
25 September, 2026
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की जमीन जायदाद संबंधी कोई कार्य अटका हुआ है तो आज उस पर पुनः काम शुरू हो सकता है। अपनी हिम्मत और विल पावर से किसी भी मुश्किल कार्य को हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी हो सकती है।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दे। आर्थिक स्थिति में कमी आने से मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय युवाओं को भी अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति तथा एकाग्रता रखना जरुरी है। अभी व्यवसाय की स्थिति पूर्ववत ही रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से लिवर संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय हल्का और सुपाच्य आहार लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 8