Aaj Ka Mithun Rashifal - मिथुन दैनिक राशिफल
14 December, 2025
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हैं कि यदि कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से हल हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी। बीमा, निवेश आदि आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। किसी रिश्तेदार के कारण भी आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का प्रभाव आपके कार्यस्थल पर भी पड़ेगा। इस समय कुछ लोग आपके लिए रुकावटें खड़ी कर सकते हैं। किसी राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान भी होगा। नौकरीपेशा लोगों के पास काम अधिक रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध सुखमय रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए परिवार के सदस्यों से विवाह की मंजूरी लेने का यह सबसे अच्छा समय है।
स्वास्थ्य- आप अपने स्वास्थ्य की रक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2