happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Meen Rashifal - मीन दैनिक राशिफल

07 May, 2026

पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति संतुलित रहेगी। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे और समस्याओं के हल भी निकलेंगे।


नेगेटिव- कभी-कभी कोई नकारात्मक परिस्थितियां आपके ऊपर हावी हो सकती है। भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहे। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें।


व्यवसाय- कहीं भी निवेश करने से पहले उसकी सभी पहलुओं पर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें।


लव- घर में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखने से खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 3