Aaj Ka Meen Rashifal - मीन दैनिक राशिफल

16 August, 2025
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से किसी समस्या का भी हल मिलेगा। इस समय ग्रह स्थिति अति अनुकूल बनी हुई है। परंतु दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें।तो इससे परिस्थितियां और अधिक बेहतर होंगी।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामलों को लेकर किसी भी तरह के वाद विवाद में ना उलझे। क्योंकि उचित समय समय आने पर अपने आप ही काम बनते जाएंगे। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। समझदारी और शांति से दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कुछ गति आएगी। साथ ही आमदनी बेहतर होगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि दोपहर बाद ग्रह गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं है। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं।
लव- अपनी किसी भी समस्या को जीवन साथी अथवा पारिवारिक सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। मेहनत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6