happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Kark Rashifal - कर्क दैनिक राशिफल

02 May, 2026

पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी बना रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसे की वापसी होने से चिंता दूर होगी।


नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ तथा आलस में अपना समय व्यर्थ ना करें। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा वाहन लेने की योजना बन रही है, तो उसके बारे में एक बार फिर सोच विचार कर ले।


व्यवसाय- ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर नजर रखें। संबंधों में कटुता ना आने दे। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, ये संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।


स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखे।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 3