Aaj Ka Dhanu Rashifal - धनु दैनिक राशिफल

10 May, 2025
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, दिन सुख-शांति पूर्ण व्यतीत होगा। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। और अगर संभव हो तो उसे आज स्थगित ही रखें। कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप विवेक और बुद्धिमता द्वारा समस्याओं को हल करने में सक्षम भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के मध्य अहम की स्थिति ना बनने दें।
स्वास्थ- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता ना करें। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9