Aaj Ka Kumbh Rashifal - कुंभ दैनिक राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal - कुंभ दैनिक राशिफल
18 April, 2024
पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की, किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही पास रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सलाह अवश्य लें।
नेगेटिव- काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाई बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने शुरू होंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। रुकावटें आएंगी। सरकारी सेवारत लोग गैरकानूनी कामों में रुचि न लें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को सुलझाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक मेहनत और काम के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5