Banner Image

मिथुन दैनिक राशिफल

   

मिथुन

  

25 सितम्बर, 2023

  

 

पॉजिटिव - गणेशजी कहते हैं कि आज दिन की शुरुआत शांतिपूर्ण हो सकती है। फ़ोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। आप किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करके भी अपने काम को आगे बढ़ा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ सकता है।

नेगेटिव - आज दूसरों की सलाह और हस्तक्षेप आपको भ्रमित कर सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी कार्यशैली और योजनाओं को स्वयं ही व्यवस्थित रखें। कभी-कभी यह भ्रम रहेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा बल्कि आपका आत्मविश्वास बनाए रख रहा है।

भाग्यशाली रंग - गुलाबी
भाग्यशाली अंक - 6

लव - पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और उनका सम्मान करें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रह सकती है।

व्यवसाय - आपके लिए व्यवसाय में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने का समय आ सकता है। इस दौरान आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होने से प्रसन्नता और आत्मविश्वास बना रह सकता है। ऑफिस में अनावश्यक बातों में न उलझें

स्वास्थ्य - आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छी जीवनशैली आपको स्वस्थ रख सकती है। इम्यून सिस्टम भी अच्छा हो सकता है