happy
7M+ Satisfied Customers
Astrology Services
From The House Of Astrologer Bejan Daruwalla

Banner Image

Aaj Ka Makar Rashifal - मकर दैनिक राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal - मकर दैनिक राशिफल

26 April, 2024

 

पॉजिटिव- गणेशजी कहते हे की कुछ समय परिवार तथा बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने में भी जरूर दें। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वह आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा।

नेगेटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। ध्यान रखिए कि सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई में लगाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय के स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। कर्मचारियों की किसी हरकत से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए मौके मिलने के योग हैं। बदलाव संबंधी कोई फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच विचार अवश्य करें।

लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर नोकझोंक की स्थिति बनेगी। अपनी पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय प्राणायाम भी जरूर करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 7